फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Payment of medical bills sought along with dearness allowance.

Kullu News: महंगाई भत्ते के साथ मेडिकल बिलों का मांगा भुगतान

Thu, 09 Jul 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Jul 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
Payment of medical bills sought along with dearness allowance.
गुशैनी (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ते के साथ मेडिकल बिलों का भुगतान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

खंड अध्यक्ष प्रीतम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रीतम शर्मा ने क्लास-4 पेंशनरों का पूरा एरियर जारी करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पेंशनरों की 13 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान भी समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने सरकार से पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को समय पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ मिलना आवश्यक है। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान उषा शर्मा, सचिव तेजा गौतम, संयुक्त सचिव ज्ञान वर्मा, टीकम राम, जीत राम, नोख सिंह, चंद्र सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed