फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Panchakarma facility started in Ayurvedic Hospital Katrain

Kullu News: आयुर्वेदिक अस्पताल कटराईं में शुरू हुई पंचकर्म सुविधा

Thu, 15 Jun 2023 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Panchakarma facility started in Ayurvedic Hospital Katrain
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कटराईं में पंचकर्म चिकित्सा सुविधा आरंभ हो गई है। इससे ऊझी घाटी के हजारों मरीजों को अपना इलाज करवाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पहले यह सुविधा जिले के आयुर्वेदिक अस्पताल ढालपुर में ही उपलब्ध थी। अब कटराई अस्पताल में भी पंचकर्म सुविधा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कटराईं अस्पताल का नया भवन अभी निर्माणाधीन है लेकिन मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुराने अस्पताल भवन में ही पंचकर्म सुविधा शुरू करने का फैसला लिया। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं प्रभारी डॉ. जसविंदर कपूर ने बताया कि पंचकर्म आयुर्वेद की एक बहुत ही प्रभावशाली चिकित्सा विधि है।
विज्ञापन

यह मनुष्य के शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकाल कर स्वास्थ्य और नव जीवन का संचार करता है। खंड आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. निताशा ठाकुर ने बताया कि कटराईं आयुर्वेदिक चिकित्सालय को पंचकर्म चिकित्सालय का दर्जा हासिल है। इसका लाभ घाटी के लोगों के साथ पर्यटक को भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed