{"_id":"69039883b6f78241920863bf","slug":"ovira-navneet-pragyan-and-harshit-received-the-award-kullu-news-c-89-1-ssml1012-160419-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ओवीरा, नवनीत, प्रज्ञान और हर्षित को मिला इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ओवीरा, नवनीत, प्रज्ञान और हर्षित को मिला इनाम
Thu, 30 Oct 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
मनाली पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में मॉडल प्रस्तुत करता विद्यार्थी। -स्कूल प्रबं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध बागवान नकुल खुल्लर ने थपथपाई मेधावियों की पीठ
मनाली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया सालाना समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जगतसुख स्थित मनाली पब्लिक स्कूल का वीरवार को वार्षिक समारोह अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में मनाया गया। प्रसिद्ध बागवान नकुल खुल्लर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी हैं। सभी तरह की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने नशे से दूर रहने की भी अपील की। स्कूल के को-ऑर्डिनेटर सुमित सागर ने बताया कि प्रधानाचार्य मंजीत कौर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूरे वर्ष की शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावी छात्र ओवीय नेगी, नवनीत, प्रज्ञान ठाकुर, हर्षित, प्रांशुल ठाकुर, ओंकार, नव्या, पदमा, नमन, रूहानिका, वंशिका, कृषव, शुभम, प्रगति, पंकज, स्नेहा, प्रत्युष, व्योम ठाकुर, हेमराज ठाकुर, इशिता शर्मा, तनुश, नमन, भाव्या ठाकुर, अर्शिया रावत, वैदेही शर्मा, अरनव शर्मा, अक्षत महंत, काव्यांश शर्मा, प्रगति सोनी, राघव सेन, खुशी प्रेमी, गुंजन, श्रेया रौत, अर्णव शर्मा, संध्या और अरमान यादव को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने पर सम्मानित किया। स्कूल में आयोजित की गई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भी प्रथम और द्वितीय रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--