फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now the prices of tomatoes fell in the shops, reached Rs 60 per kg

Kullu News: अब दुकानों में गिरे टमाटर के दाम, 60 रुपये प्रतिकिलो पहुंचे

Fri, 18 Aug 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now the prices of tomatoes fell in the shops, reached Rs 60 per kg
कुल्लू में टमाटर का फाइल फोटो
कुल्लू। शहर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। सब्जी दुकानों में अब टमाटर के दाम गिर गए हैं। शुक्रवार को 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो टमाटर के दाम रहे जबकि इससे पहले 100 रुपये से ज्यादा दाम वसूले जा रहे थे। सब्जी मंडियों में टमाटर 20 से 50 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों की मनमानी पर खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन, खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आए। दुकानदारों में भी अफरातफरी रही। खाद्य आपूर्ति विभाग कुल्लू ने जिले के सभी सब्जी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे मनमाने दाम न वसूलें। कहा कि कोई भी दुकानदार मंडियों में मिलने वाले दाम पर 24 प्रतिशत से अतिरिक्त की राशि नहीं वसूल सकता है।
विज्ञापन

राम सिंह, संजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, एके यादव, सुनीता तथा रेखा शर्मा ने कहा कि टमाटर के साथ अन्य फल और सब्जियों के भाव पर जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए। कई दुकानदार मंडी भाव से दोगुना दाम में फलों और सब्जियों को बेचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
सभी दुकानदारों को टमाटर और अन्य सब्जियों को तय दाम के हिसाब से बेचने के लिए कहा गया है। एक दो दिन से विभाग की टीमें पूरे जिले में निरीक्षण करेंगी। उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-शिव राम राही, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
....
दोगुना पहुंच गई टमाटर की ब्रिकी
टमाटर के दाम 100 रुपये से नीचे आने पर अब लोगों ने टमाटर की खरीदारी तेज कर दी है। नासिक और बेंगलुरू से टमाटर की फसल आने से दामों में गिरावट आई है। दाम गिरने से अब दुकानों में टमाटर की मांग भी बढ़ गई है और लोगों ने भी राहत की सांस ली है। दुकानदार राम पाल तथा देवी राम ने कहा कि एक सप्ताह पहले एक क्रेट भी नहीं बिकता था। अब दो क्रेट बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed