{"_id":"57cda4774f1c1b1c563173ac","slug":"news-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियुंड में दो किलो 15 ग्राम चरस पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियुंड में दो किलो 15 ग्राम चरस पकड़ी
कुल्लू
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : crime scene demo
कुल्लू में भांग उखाड़ो अभियान के दौरान जिला में चरस की तस्करी भी जारी है। सोमवार को सैंज के सियुंड के पास एक नेपाली से दो किलो 15 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सैंज पुलिस चौकी के एक दल सिंयुड के पास नाका लगा रखा था। शक होने पर सभी आने-जाने वालों की तलाशी की जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान पैदल आ रहा एक नेपाली वर्दीधारी पुलिस को देख कर पीछे की ओर भागने लगा, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उन्हें देख कर पीछा किया तथा कुछ ही दूरी पर उसे दर दबोचा। तलाशी करने पर उसके कब्जे से 2.015 किलो ग्राम चरस की खेप बरामद की गई। पुलिस ने चरस की खेप के साथ 36 वर्षीय नेपाल निवासी राजिंद्र सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए नेपाली के पुलिस पूछताछ कर रही है। चरस को कहां से लाया तथा किसे बेचा जाना था, सभी तथ्यों पर जांच चल रही है। चरस मामले में बेचने से लेकर खरीददार को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कागजी प्रक्रिया को पूरा कर आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन