फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nepali youth killed in Manikarna's Barshaini

Kullu News: मणिकर्ण के बरशैणी में नेपाली युवक की हत्या

Thu, 01 Dec 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Nepali youth killed in Manikarna's Barshaini
कुल्लू। पार्वती घाटी के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को युवक का शव जंगल में दफनाया हुआ मिला। इससे अब पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के मृतक युवक के भाई निर्मल ने मणिकर्ण पुलिस चौकी में अपने भाई विशाल के लापता होने की शिकायत की थी। पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनका भाई 28 नवंबर रविवार को कालगा से एक अन्य व्यक्ति के साथ बरशैणी सामान लेने आश था और वह तब से लापता चल रहा था। उसके साथ आया दूसरा व्यक्ति भी नेपाली मूल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी शिकायत पर बुधवार को जब पुलिस तलाश करने के लिए बरशैणी पहुंची तो छानबीन के दौरान उन्हें युवक का जूता पड़ा मिला। इसके बाद साथ लगते जंगल पहुंची पुलिस को एक शव दफनाया हुआ मिला। शव को बाहर निकालने पर इसकी पहचान की गई, जो 24 वर्षीय विशाल नेपाल वर्तमान में कालगा में किराया के मकान में रहता था और वह कालगा में ही एक कैफे पर काम करता था। दफनाये हुए शव मिलने के बाद एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा व एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा पूरे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मंडी से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके पर हत्या के साक्ष्य को एकत्रित किया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ विशाल कालगा से बरशैणी आया था वह अभी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुुओं पर जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने इलाके में कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने मामले को लेकर आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed