{"_id":"65f81c7ba2caf750f907af7e","slug":"neelakshi-hits-the-field-in-high-jump-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118988-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ऊंचीकूद स्पर्धा में नीलाक्षी ने मारा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ऊंचीकूद स्पर्धा में नीलाक्षी ने मारा मैदान
विज्ञापन
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एबीवीपी ने हरिपुर कॉलेज में करवाई प्रतियोगिताएं
प्राचार्य डॉ. मनदीप ने किया शुभारंभ, लंबी कूद में ममता रहीं अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जवाहर लाल नेहरू राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हरिपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने शुभारंभ किया। इस दौरान प्रो. ज्योति बाला विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिपुर इकाई के अध्यक्ष सारांश ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया है।
उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में करवाई गई। इनमें ऊंची और लंबी कूद के साथ शॉटपुट शामिल रहा। ऊंची कूद स्पर्धा में नीलाक्षी ने प्रथम और निशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में ममता ने पहला और सपना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम और निशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में शामिल रहना विद्यार्थियों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि इससे शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की। संवाद