फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Need to preserve folk traditions and culture: Maheshwar

लोक परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत : महेश्वर

Sun, 11 Jun 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Need to preserve folk traditions and culture: Maheshwar
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते वैष्णो माता मंदिर में रविवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन हुआ। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा आयोजित संगोष्ठी में देशभर के 17 प्रांतों से आए हुए 250 युवा इतिहासकारों ने अपने शोध पत्र पढ़े।
विज्ञापन

संगोष्ठी के समापन अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि लोक पंरपराएं, लोक संस्कृति और त्योहार भी इतिहास के पक्ष को दर्शाते हैं। इनको संरक्षित करने की जरूरत है। जिससे आने वाली पीढ़ी इतिहास से परिचित हो सके। वहीं, कृषि विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति डॉ. तेजप्रताप ने कहा कि किसान का इतिहास पुराना है। एक किसान ने 27 प्रकार के परिवारों को पालता था।
विज्ञापन

इस तरह के प्रयास किए जाने चाहिए कि संसार में किसान का गौरव फिर से वापस लौट आए। अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सूरत ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय संगोष्ठी में करीब 250 से अधिक इतिहासकार शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। शोध पत्र प्रस्तुत करने वाले सभी युवा युवाओं का एक ही मत था कि ऐसेे इतिहास को आगे लाना है कि जिससे भावी पीढ़ी भारतीय होने पर गर्व कर सके। इस दौरान भारतीय इतिहास संकलन समिति के विभिन्न पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed