फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Navratri from tomorrow, Mother's temple decorated

Kullu News: नवरात्र कल से, सज गए मां के मंदिर

Wed, 02 Oct 2024 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Navratri from tomorrow, Mother's temple decorated
कुल्लू। शारदीय नवरात्र तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। मंदिरों में माता के जयकारे लगेंगे। माता भुवनेश्वरी मंदिर भेखली, माता हिडिंबा मंदिर मनाली, माता जगन्नाथी पूईद, माता नैणा मणिकर्ण, माता ज्वाला शमशी और माता पार्वती चौंग आदि मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। नवरात्र को देखते हुए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के आगाज के साथ ही जिले में एक बार फिर विवाह-शादियों और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो जाएगा। बुधवार को श्राद्ध का अंतिम दिन रहेगा। वीरवार को पहले नवरात्र के साथ ही सभी शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। करीब डेढ़ महीने से विवाद-शादियों का दौर थमा हुआ है। शरद नवरात्र को लेकर बाजार में भी खूब रौनक है। नवरात्र के लिए बाजार सज गए हैं।
विज्ञापन

नवरात्रों के दौरान माता के मंदिरों में चढ़ाई जाने वाली चुनरी 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक मिल रही है। हालांकि 100 और 200 रुपये के बीच की चुनरी की अधिक मांग है। नारियल भी 50 से 60 रुपये के बीच मिल रहा है। डोरी और अन्य पूजा का सामान भी ग्राहकों को एक ही दुकान पर मिल रहा है। कुल्लू शहर के दुकानदारों के मुताबिक चैत्र नवरात्रों से लेकर अब तक पूजा के सामान में किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया है। माता दशमी वारदा के कारदार एवं जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि शरद नवरात्र इस बार 3 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed