फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mrukula Mata Cricket Trophy inaugurated in Tindi

Kullu News: तिंदी में मृकुला माता क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ

Thu, 08 Oct 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mrukula Mata Cricket Trophy inaugurated in Tindi
केलांग (लाहौल-स्पीति)। तिंदी में मृकुला माता क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ बुधवार को जिला परिषद सदस्य रुब देई रूपा ने किया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष हर्ष देवल सहित अन्य आयोजक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मऊडिया वीर क्रिकेट क्लब और चंद्रभागा इलेवन के बीच खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार ट्रॉफी में कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रुब देई रूपा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष हर्ष देवल ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed