फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA gave equipment for fishing

Kullu News: मत्स्य पालन के लिए विधायक ने दिए उपकरण

Thu, 06 Feb 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Feb 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
MLA gave equipment for fishing
मत्स्य विभाग ने पतलीकूहल लगाया एक दिवसीय शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल मत्स्य फार्म में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। इसमें मत्स्य उत्पादन करने वाले जिले के करीब तीस लोगों ने भाग लिया। शिविर में लोगों को मत्स्य उत्पादन से जुड़े प्रमुख कार्यों के साथ मत्स्य फार्म लगाने के बारे में सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में भी बताया गया।

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक सोमनाथ ने बताया कि मत्स्य फार्म लगाने में सरकार सामान्य वर्ग के लोगों को 40 फीसदी और निम्न वर्ग के लोगों को 60 फीसदी सब्सिडी देती है। वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी अरुण कांत वर्मा ने कहा कि पतलीकूहल मत्स्य फॉर्म में डेढ़ करोड़ से पुनर्चक्रण जलकृषि प्रणाली की स्थापना की गई है। बहते पानी को फिल्टर कर दोबारा इस्तेमाल कर मत्स्य उत्पादन को चार गुना बढ़ाया जा सकेगा। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन से जुड़े उपकरण दिए। इस दौरान पतलीकूहल के पूर्व प्रधान तोतराम, कमल, हेतराम, भूमादेवी, इंद्रजीत, खेमदास, नोकूराम, बाबा, राकेश और सुनील कपूर सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed