फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Minister Vikramaditya Singh will hoist the national flag in Kullu: DC

कुल्लू में मंत्री विक्रमादित्य सिंह फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज : डीसी

Tue, 06 Aug 2024 07:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 06 Aug 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Minister Vikramaditya Singh will hoist the national flag in Kullu: DC
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी-कर्मचार
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह कुल्लू के ढालपुर मैदान में होगा, जहां लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी भी लेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इस राष्ट्रीय पर्व में अपनी पूरी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की परेड में हिमाचल पुलिस के साथ-साथ आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड, कॉलेज तथा स्कूल की एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स, और जूनियर रेडक्रॉस टुकड़ियां भी शामिल होंगी। 13 अगस्त तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और इसी दिन अंतिम रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लोक संपर्क विभाग के गीत एवं नाट्य अनुभाग और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सहायक आयुक्त शशि पल नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, डीएसपी राजेश कुमार और एसडीएम विकास शुक्ला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed