{"_id":"679fae884a0fd106be02dc92","slug":"message-of-conservation-of-animals-given-through-painting-kullu-news-c-89-1-ssml1015-140422-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चित्रकला से दिया जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चित्रकला से दिया जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
बसंत पंचमी के अवसर पर माइंडस्केप आर्ट गैलरी तथा पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जीव जंतु
हरिपुर में कार्यक्रम आयोजित, साझा किए विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। वसंत पंचमी पर हर वर्ष जीव-जंतु कल्याण दिवस मनाया जाता है। ऐसे में रविवार को माइंड स्केप आर्ट गैलरी और पशुपालन विभाग ने संयुक्त रूप से हरिपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पेंटिंग और चित्रकला के माध्यम से जीव-जंतुओं के संरक्षण पर विचार साझा किए गए। पशुपालन विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र पॉल ने कहा कि लोगों को जागरूक करने और जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति सजगता लाने के उद्देश्य से जीव-जंतु कल्याण बोर्ड हर साल वसंत पंचमी पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम करवाता है।
उन्होंने कहा कि इस साल हरिपुर में कैनवास पेंटिंग तथा चित्रों के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है। कहा कि कलाकारों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जीव-जंतु कल्याण तथा समाज के लिए जीव-जंतुओं के अस्तित्व को बचाने पर अपने विचार रखे। इस दौरान पशुपालन विभाग से सेवानिवृत डॉ. संजू पॉल आदि मौजूद रहे।