फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Meet Health Department targets within the deadline: Dr. Ranjeet

स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर करें पूरा : डॉ. रणजीत

Fri, 11 Sep 2026 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Meet Health Department targets within the deadline: Dr. Ranjeet
समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ने दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित सभी लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश जारी किए। क्षेत्रीय अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलास्तरीय मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और विभिन्न विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक में टीकाकरण, शिशु स्वास्थ्य, प्रसव पूर्व व प्रसव पश्चात देखभाल तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की प्रगति का विस्तार से मूल्यांकन किया। इस दौरान नागरिकों की आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया को और तेज करने पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि विभाग की ओर से निर्धारित सभी लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। इस समीक्षा बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, पर्यवेक्षक तथा खंड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed