फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Loran approach road in poor condition; residents facing difficulties.

Kullu News: लोरन संपर्क मार्ग की हालत खस्ता, लोग परेशान

Fri, 28 Aug 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Loran approach road in poor condition; residents facing difficulties.
कुल्लू। शहर के साथ लगते लोरन वार्ड को जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सड़क की दयनीय स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से कुछ दूरी पर स्थित इस संपर्क मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

सड़क खराब होने से वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस मार्ग से दो से तीन मोहल्लों के लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत का सीधा असर स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि संपर्क मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है और समय के साथ स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए इसी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है और राहगीरों के लिए भी पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि संपर्क मार्ग की दयनीय हालत को देखते हुए जल्द मरम्मत कार्य करवाया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed