फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rakhi tied to BRO and police personnel; respect expressed.

Kullu News: बीआरओ और पुलिस जवानों को बांधी राखी, जताया सम्मान

Fri, 28 Aug 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rakhi tied to BRO and police personnel; respect expressed.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम, सम्मान और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बीआरओ और दारचा पुलिस चेक पोस्ट में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों ने बीआरओ और पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनकी सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य दीपिका ठाकुर, यांगचेन आंगमो और राज्य अल्पसंख्यक सचिव रमेश फारका ने बीआरओ के मुख्य कार्यालय जिस्पा पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधी। उन्होंने बीआरओ के जेई विक्रम राठौर समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल दारचा पुलिस चेक पोस्ट पहुंचा और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को भी रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान दुर्गम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, सहयोग, सम्मान, सद्भाव और भाईचारे की भावना का भी प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed