{"_id":"615b3e588ebc3eab7c7ed33c","slug":"kullu-news-protest-protest-against-farmers-death-kullu-news-sml3860551157","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मौत के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मौत के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। भाजपा सरकार किसान आंदोलन को बदनाम कर रही है, जबकि किसान पिछले दस माह से शांतिपूर्ण तरीके से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों पर उनकी अनुमति के बिना कृषि कानूनों को लागू किया जा रहा है। किसान तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन के दौरान यह बात कही।
सैकड़ों किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत मामले में कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद की है। राज्य सचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि रविवार को लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों पर वाहन चढ़ाए गए हैं। इसके कारण छह किसानों की मौत हुई है। लेकिन केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की है। मामले की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी टीम को करनी चाहिए। इसके लिए उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी किसानों पर हमले किए गए हैं। किसान डरने वाले नहीं है। उचित मांगों के लिए किसान जान तक देने को तैयार है। केंद्रीय राज्य गृह राज्य मंत्री को तुरंत प्रभाव से उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनके बेटे तथा साथी गुंडो पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। हिमाचल किसान सभा ने राष्ट्रपति से यह मांग की है। इस दौरान सीटू के जिला अध्यक्ष सरचंद ठाकुर, किसान सभा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, कुल्लू खंड सचिव खेमचंद, देवराज नेगी, भूपसिंह भंडारी, गोविंद भंडारी आदि उपस्थित रहे।