फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The stage is set, melodies resound, and students are showcasing their talent.

Kullu News: सज गया मंच, गूंजे सुर, विद्यार्थी दिखा रहे हुनर

Mon, 12 Oct 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The stage is set, melodies resound, and students are showcasing their talent.
शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में सोमवार से जिला स्तरीय छात्र वर्ग की सा
कुल्लू। कहीं सुरों की मधुर गूंज सुनाई दी तो कहीं अभिनय के दम पर विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी छाप छोड़ी। मौका था शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में सोमवार से शुरू हुई जिलास्तरीय छात्र वर्ग की सांस्कृतिक स्पर्धा का। प्रतियोगिता में जिले के 24 स्कूलों के करीब 350 विद्यार्थी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 अक्तूबर तक चलने वाली इस स्पर्धा के पहले दिन एकल गान, समूह गान, शास्त्रीय गायन, वन एक्ट प्ले और संस्कृत गीता पाठ सहित विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को विभिन्न विधाओं में मुकाबले हुए। इसमें अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूलों के प्रतिभागियों को नदियों के नाम दिए गए हैं। इनमें ब्यास, ताप्ती, झेलम, सिंधु, महानदी, चिनाब, जांस्कर, चंबा क्वारी, मेघना, सरयू, साबरमती, शारदा, नीलम, चंद्रा और रावी सहित अन्य नाम शामिल हैं। इन नामों के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की अलग-अलग पहचान निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed