फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Letter submitted to Nadda regarding the construction of a ghat at the Chandrabhaga Sangam.

Kullu News: चंद्रभागा संगम पर घाट निर्माण के लिए नड्डा को सौंपा पत्र

Mon, 12 Oct 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Letter submitted to Nadda regarding the construction of a ghat at the Chandrabhaga Sangam.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। ग्राम पंचायत गौशाल के प्रधान रमेश सोलंकी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पौराणिक एवं पवित्र चंद्रभागा नदी के संगम स्थल पर भव्य घाट, स्तूप और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का निर्माण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

चंद्रभागा (ऋग्वेद में असिकनी और कालांतर में चिनाब) नदी का स्थान वैदिक काल से ही अत्यंत पवित्र रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में द्रौपदी का अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन भी इसी संगम स्थल पर हुआ था। वर्ष 2016 में अशोक सिंहल के अस्थि विसर्जन के बाद से यहां प्रतिवर्ष सनातन और बौद्ध परंपराओं के संगम पर्व का आयोजन किया जाता रहा है। पंचायत प्रधान ने बताया कि अटल टनल रोहतांग के निर्माण के बाद क्षेत्र में पर्यटन का तेजी से विकास हुआ है। पिछले वर्ष ही 16 लाख वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed