{"_id":"6acd1be725ea38e8d0091385","slug":"deputy-commissioners-father-passes-away-kiran-bhadana-leaves-for-faridabad-kullu-news-c-89-1-ssml1012-189138-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उपायुक्त के पिता की मौत, फरीदाबाद रवाना हुईं किरण भड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उपायुक्त के पिता की मौत, फरीदाबाद रवाना हुईं किरण भड़ाना
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता और राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की भरतपुर में कथित तौर पर एक विवाद के बाद मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कथित मारपीट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त किरण भड़ाना सोमवार सुबह करीब पांच बजे केलांग से फरीदाबाद के लिए रवाना हो गईं।
उनका परिवार फरीदाबाद में रहता है। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रवि ठाकुर ने भी मौत पर पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है। संवाद