फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu Nagar Panchayat President will emerge from the political maze

Kullu News: सियासत के चक्रव्यूह भेदकर निकलेंगी कुल्लू नप की अध्यक्ष

Thu, 14 May 2026 05:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 05:13 AM IST
विज्ञापन
Kullu Nagar Panchayat President will emerge from the political maze
सियासत के चक्रव्यूह भेदकर निकलेंगी कुल्लू नप की अध्यक्ष
विज्ञापन

अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने पर महिलाओं ने रोचक बनाया नप चुनाव
अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर, अनारक्षित वार्ड में भी चुनावी अखाड़े में उतरीं महिलाएं
गौरीशंकर
कुल्लू। कुल्लू नगर परिषद का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने से चुनाव रोचक बन गए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए महिला उम्मीदवार जहां एक दूसरे को चुनौती दे रही हैं तो वहीं अनारक्षित वार्ड में भी चुनावी अखाड़े में उतरकर पुरुषों से सीधी टक्कर है। 11 वार्डों की इस नगर परिषद के नौ वार्डों में 26 महिलाएं चुनावी अखाड़े में उतरकर सियासी चक्रव्यूह भेदने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। खासकर अनारक्षित वार्ड नंबर 1, 2 और 4 में महिलाएं पुरुषों से भिड़ने के लिए मैदान में उतरी हैं। इनमें वार्ड नंबर एक से पुष्पा देवी और तृप्ता महंत चुनाव मैदान में हैं जबकि यहां पुरुष विशाल महंत चुनावी अखाड़े में किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड दो में भी कुब्जा और पुष्पा अंजलि दो महिलाएं और एक पुरुष कार्तिक चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर चार में अनीता देवी दिग्विजय मोदगिल और ज्ञान ठाकुर के साथ दो-दो हाथ कर रही हैं। ऐसे में महिला अध्यक्ष सियासी चक्रव्यूह भेदकर निकलेगी। इसके अलावा वार्ड नंबर तीन, पांच, छह, सात, आठ और नौ में महिलाएं ही एक-दूसरे को टक्कर देकर अध्यक्ष की कुर्सी पाने की जंग लड़ रही हैं। हालांकि इनमें से को अपने वार्ड से जीत दर्ज कर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने में कामयाब होती है, यह देखना बाकी है, परंतु अध्यक्ष की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित होने से इस बार नगर परिषद के चुनाव नए रंग में नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस बार महिलाओं में केवल जीतने की ही नहीं बल्कि अध्यक्ष की कुर्सी पाने की जंग ज्यादा दिख रही है। ऐसे में नगर परिषद कुल्लू के यह चुनाव अब केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व क्षमता की नई तस्वीर बनता जा रहा है।

दिग्गजों की भूमिका पर नजर
यहां की राजनीति में शहर के दिग्गज नेताओं की क्या भूमिका रहती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। यहां पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, पूर्व एचपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह जैसे दिग्गज नेताओं का सीधा दखल रहा है। इस बार उनकी क्या भूमिका रहेगी, यह चुनाव परिणाम बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed