{"_id":"6aa97f63b9cd78f4b90acef7","slug":"the-search-for-parking-is-over-a-dedicated-space-for-vehicles-is-ready-in-sarvari-kullu-news-c-89-1-klu1002-186749-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्किंग की तलाश खत्म, सरवरी में गाड़ियों का ठिकाना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्किंग की तलाश खत्म, सरवरी में गाड़ियों का ठिकाना तैयार
Wed, 16 Sep 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा दीवार पूरी होते ही समतलीकरण शुरू, दशहरा में 500 से अधिक वाहन होंगे पार्क
दशहरा उत्सव के दौरान जाम की समस्या से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरवरी में खड्ड के तटीकरण और सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा होने के बाद निर्माणाधीन पार्किंग स्थल को समतल करने का काम शुरू कर दिया गया है। दशहरा उत्सव के दौरान यहां 500 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इससे पार्किंग की समस्या से जूझ रहे नगर परिषद कुल्लू को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा दीवार का कार्य चलने के कारण अभी तक यहां बड़ी संख्या में वाहनों को पार्क नहीं किया जा रहा था। अब सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा होने के बाद पार्किंग स्थल को समतल किया जा रहा है। ऐसे में दशहरा उत्सव से पहले यहां वाहन पार्क करने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे उत्सव में आने वाले लोगों को ढालपुर में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
यहां पिछले करीब दो वर्षों से अस्थायी तौर पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं, लेकिन बरसात के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से यह स्थान जोखिम भरा था। अब जल शक्ति विभाग की ओर से सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा किए जाने के बाद पार्किंग स्थल भी सुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरवरी खड्ड और ब्यास नदी के किनारे बसी आबादी को सुरक्षित करने के लिए जल शक्ति विभाग ने तीन चरणों में सुरक्षा दीवार लगाने की योजना बनाई है। इसमें दो सुरक्षा दीवारें सरवरी खड्ड से ब्यास नदी तक बनाई गई हैं, जबकि तीसरी दीवार गोसदन क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए बनाई जा रही है। तीनों दीवारों की कुल लंबाई 820 मीटर है और इन पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें चार-चार करोड़ रुपये की लागत वाली दो दीवारों का काम पूरा हो चुका है। इनकी लंबाई क्रमश: 265 और 290 मीटर है। इन्हीं सुरक्षा दीवारों के पीछे खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग स्थल तैयार किया जा रहा है।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट ने बताया कि दो सुरक्षा दीवारों का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि तीसरी सुरक्षा दीवार का कार्य अंतिम चरण में है।