{"_id":"6a69e4bd286ea3c5cf0699f7","slug":"kullu-manali-left-bank-road-to-be-upgraded-at-a-cost-of-5-crore-kullu-news-c-89-1-ssml1014-182724-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांच करोड़ से संवरेगा कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांच करोड़ से संवरेगा कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग
Thu, 30 Jul 2026 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
मनाली। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मनाली दौरे के दौरान कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा की।
वहीं, आपदा से क्षतिग्रस्त ओल्ड मनाली-गौशाल सड़क के पुनर्निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से बाईपास सड़क का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
सर्किट हाउस मनाली में बुधवार को आयोजित जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अक्तूबर से पहले मनाली क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत पूरी कर लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
साथ ही सेब सीजन के दौरान बागवानों की उपज समय पर मंडियों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा। बैठक के दौरान पर्यटन कारोबारियों ने कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण पर्यटकों को परेशानी हो रही है और पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
ओल्ड मनाली से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने, गौशाल सड़क की शीघ्र मरम्मत तथा लंबे समय से लंबित मनाली बाईपास परियोजना को जल्द पूरा करने की मांग मंत्री के समक्ष रखी। प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर मंत्री ने पिछले वर्ष आपदा से प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया और सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने और बरसात समाप्त होते ही युद्धस्तर पर सड़क सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन नगरी मनाली की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाना उसकी प्राथमिकता है।
मंत्री ने भरोसा दिलाया कि स्वीकृत बजट के तहत सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ मनाली आने वाले लाखों पर्यटकों को भी बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सकेगी।