फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Koksar receives 30 cm of fresh snow in 12 hours

Kullu News: कोकसर में 12 घंटे में 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात

Wed, 08 Oct 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 08 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Koksar receives 30 cm of fresh snow in 12 hours
लाहौल के सिस्सू में बर्फ में फसे वाहन को निकालने में जुटे लोग।-संवाद
बिजली के तार टूटने से कई गांवों में छाया अंधेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। तीन दिन से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लगातार हिमपात हो रहा है। पिछले 12 घंटों के भीतर लगभग 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है।
बुधवार को भी घाटी के कई इलाकों में रुक-रुक बर्फ के फाहे गिरते रहे। लोगों ने घरों की छत पर गिरी बर्फ को हटा दिया है।
कोकसर से डिंफुक संपर्क मार्ग भी बर्फबारी के बाद बंद हो गया है। दारचा से शिंकुला, दारचा से सरचू, ग्रांफू से लोसर और तिंदी से कडूनाला भी बर्फबारी से बंद हैं। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू के ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में भी बुधवार सुबह तक 20 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। कोकसर पंचायत के पूर्व उपप्रधान जिगमेद ने बताया कि डिंफुक ट्रांसफार्मर से कोकसर बाजार की बिजली की लाइन टूट गई है। इसके चलते बाजार में बिजली गुल रही। घाटी में जगह जगह बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। बोर्ड के कर्मी बर्फबारी और खराब मौसम में भी खूब पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने आम जनता एवं पर्यटकों से मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की अपील की है। बुधवार को पर्यटक फोर वाई फोर वाहनों से सैलानी मनाली से अटल टनल रोहतांग होकर सिस्सू पहुंचे और ताजा बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। कड़ाके की ठंड के बीच भी सैलानियों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके गए। बर्फबारी होने से जिले में 141 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। वहीं बिजली भी बंद होने से घाटी के कई गांव अंधेरे में हैं। जिले में करीब 200 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed