{"_id":"623b59e27727454aee032f0c","slug":"khokha-made-overnight-near-the-bus-stand-kullu-news-sml4034433179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे के पास रातोंरात बना दिया खोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
कुल्लू के बस स्टेड के उद्घाटन के बाद खाली पड़ी जमीन पर अवैध खोखो का निमार्ण हो गया। खोखो को हटाते न
- फोटो : Kullu
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनते ही अवैध कब्जाधारक सक्रिय हो गए हैं। बस अड्डे के आसपास अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।
बस अड्डे के उद्घाटन के बाद दूसरे दिन ही इसके समीप खोखा बनाया गया। कब्जाधारियों ने रातोंरात इसका निर्माण कर दिया है। अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोखे को हटाया। बता दें कि जिला कुल्लू में अवैध कब्जों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन पर्यटन स्थलों और लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क से कब्जा हटा रहा है। नगर परिषद जिला मुख्यालय में अवैध कब्जाधारकों पर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद अवैध कब्जों के मामले सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद कुल्लू को विगत मंगलवार को अंतरराज्यीय बस अड्डे के समीप अवैध निर्माण होने की सूचना मिली। मामले की छानबीन करने के उपरांत बुधवार को नप के कार्यकारी अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से बने खोखे को हटाया। इसमें रखा गया सारा सामान भी नगर परिषद की टीम ने जब्त किया है। हालांकि इससे पहले भी बस अड्डे के समीप ही सरवरी पुल के पास हाल ही में अवैध रूप से खड़े किए गए खोखों को उखाड़ा गया था ।नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि शहर में किसी तरह के अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई सरकारी भूमि पर इस तरह के अवैध कब्जे करेगा तो उसके खिलाफ नगर परिषद सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।