फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kayakalp team checked arrangements in Kullu hospital

Kullu News: कायाकल्प की टीम ने कुल्लू अस्पताल में जांची व्यवस्था

Fri, 22 Nov 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Nov 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Kayakalp team checked arrangements in Kullu hospital
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में कायाकल्प टीम के सदस्य।-संवाद
वार्डों और ओपीडी में किया स्वास्थ्य, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण
विज्ञापन

दो सदस्यों की टीम पहुंची कुल्लू, अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी की बातचीत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का कायाकल्प योजना के तहत निरीक्षण किया गया। कायाकल्प टीम ने शुक्रवार को अस्पताल में स्वास्थ्य, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। अस्पताल में पहुंचकर टीम ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था परखी।
टीम ने ओपीडी समेत अस्पताल के इंडोर वार्ड, आईसीयू वार्ड, ड्यूटी रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, प्रयोगशाला, एक्स-रे, आपातकालीन वार्ड (ट्रामा सेंटर), शौचालय, लिफ्ट, ऑपरेशन थियेटर, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा टीम ने अस्पताल में भर्ती और उपचार करवाने आए मरीजों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

गौर रहे कि कायाकल्प टीम की ओर से किए गए निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट अब शिमला स्वास्थ्य निदेशालय भेजी जाएगी। इसके बाद व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशालय की कायाकल्प टीम प्रदेशभर के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर अव्वल रहने वाले अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार देख रहे डॉ. हीरालाल ने कहा कि शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशालय की कायाकल्प टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण सात बिंदुओं पर किया है। इसके आधार पर अब मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के उपरांत सरकार की ओर से कायाकल्प पुरस्कार दिया जाएगा। कहा कि टीम में दो सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--अस्पताल को मिला है कायाकल्प पुरस्कार
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू चार जिलों के मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं देने में सफल रहा है। इसके चलते दो बार कायाकल्प पुरस्कार मिल चुका है। साल 2018 और 2021 में अस्पताल ने कायाकल्प पुरस्कार जीता है। इसके अलावा कई बार कुल्लू अस्पताल को सांत्वना पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed