फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kangana will come to Manali on 11th: Chandel

11 को मनाली आएंगी कंगणा : चंदेल

Sat, 06 Apr 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Kangana will come to Manali on 11th: Chandel
जिला भाजपा ने कुल्लू में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में भाजपा ने कुल्लू कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराया और सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिला कर भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संघर्ष के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।
केंद्र में भाजपा तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्तासीन होने जा रही है। इस बार भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। हिमाचल से भी भाजपा चारों लोकसभा सीटें जीतेगी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत रिकार्ड मतों से विजय होंगी। उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र की लोकसभा प्रत्याशी कुल्लू जिले के प्रवास पर रहेंगी।
विज्ञापन

वह 11 अप्रैल को मनाली विधानसभा, 12 को कुल्लू और 13 अप्रैल को बंजार विधानसभा के प्रवास पर रहेंगी। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर, उपाध्यक्ष तरुण विमल, सुभाष शर्मा, नैना शर्मा, रुकमणी जोशी, विवेक भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed