फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jawan Hem Raj cremated with military honors

Kullu News: सैन्य सम्मान के साथ जवान हेम राज का अंतिम संस्कार

Fri, 22 Dec 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Jawan Hem Raj cremated with military honors
बंजार के मछूट गांव के आईटीबीपी जवान के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग। 
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत टील के गांव बछूट के आईटीबीपी जवान का शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के आकस्मिक निधन से परिवार शोक में डूबा है। जवान हेमराज चौहान का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर से पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पार्थिव शरीर के घर पहुंचने पर बुजुर्ग माता और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। शव यात्रा में पूरा गांव और पंचायत उमड़ पड़ी। इस दौरान आईटीबीपी कुल्लू के जवानों की टुकड़ी ने गांव पहुंचकर पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान दिया। आईटीबीपी के जवानों ने सैन्य धुन बजाकर परंपरागत तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने जवान को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

बंजार से तहसीलदार रमेश भारद्वाज भी पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित कर जवान हेमराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने भारत माता की जय और हेमराज अमर रहे का उद्घोष किया। हेमराज चौहान के आकस्मिक निधन पर सांसद प्रतिभा सिंह, सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी ने गहरा दुख व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed