{"_id":"64ad97242f2fc81a66007fd6","slug":"japanese-fruit-plants-washed-away-due-to-cloudburst-in-burgani-khanipand-drain-kullu-news-c-399-1-sml1012-11289-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बुरगणी, खणीपांद नाले में बादल फटने से जापानी फल के पौधे बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बुरगणी, खणीपांद नाले में बादल फटने से जापानी फल के पौधे बहे
Tue, 11 Jul 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
बादल फटने से हुआ नुकसान
कुल्लू। खराहल घाटी के बुरगणी नाला और लगघाटी की डुघीलग पंचायत के खणीपांद में बादल फटे हैं। इससे प्लम, जापानी फल सहित उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचा है। सोमवार शाम के समय बादल फटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बुरगणी नाले में बादल फटने से कई पेड़ भी मलबे के साथ आ गए। घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं है। बताया जा रहा है 10 जुलाई की शाम करीब 5 बजे के बाद अचानक बुरगणी नाले का जलस्तर बढ़ गया। देखते ही देखते नाले में बाढ़ आ गई। इससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
चतानी पंचायत के लोगों ने फोन कर जुआणी में लोगों को बादल फटने की सूचना दी। इससे लोग अलर्ट हो गए। नाले में बाढ़ आने के बाद एक पेयजल योजना और देहनीधार को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिला मुख्यालय के साथ लगती डुघीलग पंचायत के खणीपांद में भी बादल फटा है। इससे सुम्मा गांव में प्लम, जापानी फल के 250 से अधिक पौधे बह गए हैं। उपजाऊ भूमि को भी क्षति हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। अब लोग खेतों में हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। चतानी पंचायत के प्रधान शेर सिंह ने कहा कि कुछ साल पूर्व भी बुरगणी नाले में बादल फटा था। संवाद