फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jagtar and Asim became the best athletes

Kullu News: जगतार और असीम बने बेस्ट एथलीट

Fri, 08 May 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jagtar and Asim became the best athletes
डीएवी में वार्षिक खेलकूद समारोह ​खिलाड़ियों को पुस्कृत करती जिला खेल अ​धिकारी।-संवाद
भुंतर(कुल्लू)। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल ने शुक्रवार को एसएसबी मैदान शमशी में वार्षिक खेलकूद समारोह एवं स्कूल फेट का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं जिला खेल अधिकारी कुल्लू-मंडी कविता ठाकुर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट, डंबल एवं लेजियम ड्रिल का प्रदर्शन किया। गणेश वंदना और कुल्लवी नाटी से सांस्कृतिक रंग बिखेरे। विद्यार्थियों ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़, मास्क रेस, फ्रॉग रेस, कैंडी रेस, कप टावर रेस, तीन टांग दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट और रिले रेस सहित कई प्रतियोगिताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

लड़कों में कक्षा 12वीं के जगतार और कक्षा 11वीं के असीम चंदेल को स्टार परफॉर्मर एवं बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। लड़कियों में सृजल और कृतिका को स्टार परफॉर्मर एवं बेस्ट एथलीट का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कविता ठाकुर ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। स्कूल फेट में विभिन्न खान-पान और मनोरंजन स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने कहा कि डीएवी स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed