फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jagdish becomes Head Boy; Kritika becomes Head Girl.

Kullu News: जगदीश हेड बॉय, कृतिका बनीं हेड गर्ल

Thu, 09 Jul 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jagdish becomes Head Boy; Kritika becomes Head Girl.
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में वीरवार को छात्र संसद का गठन किया गया। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के छात्रों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जमा दो कक्षा के छात्र जगदीश को स्कूल का हेड बॉय चुना गया।
विज्ञापन

जमा दो आर्ट्स संकाय की छात्रा कृतिका को हेड गर्ल की कमान सौंपी गई। स्कूल के अनुशासन और प्रबंधन को सुचारु रूप से चलाने के लिए डिप्टी हेड बॉय और डिप्टी हेड गर्ल का भी चयन किया गया। इसमें छात्र आर्यन को डिप्टी हेड बॉय और छात्रा हेमलता को डिप्टी हेड गर्ल मनोनीत किया गया। प्रधानाचार्य तिलक राज ने नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को बैज पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed