फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Investigation into tunnel leakage case incomplete; report not ready even after eight days.

Kullu News: टनल रिसाव मामले की जांच अधूरी, आठ दिन बाद भी रिपोर्ट तैयार नहीं

Wed, 30 Sep 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Investigation into tunnel leakage case incomplete; report not ready even after eight days.
सैंज (कुल्लू)। एनएचपीसी की टनल रिसाव के मामले में गठित जांच कमेटी आठ दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाई है। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने पांच दिन तक रिपोर्ट सौंपने को कहा था लेकिन 21 सितंबर को गठित कमेटी बुधवार को भी रिपोर्ट नहीं सौंप पाई है। इस कारण सिउंड-रैला-कमटन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए 11 दिन से बंद पड़ा है, जबकि प्रोजेक्ट का रिस्टोर कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहा है। दरअसल, प्रभावितों ने सड़क और परियोजना के रिस्टोर कार्य को शुरू करने के लिए प्रशासन और परियोजना प्रबंधन के समक्ष शर्त रखी है कि जब तक लिखित रूप में समझौता प्रति नहीं मिल जाती, तब तक यह कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसके चलते हालांकि प्रशासन, प्रभावित और परियोजना प्रबंधन के बीच बैठक भी हो चुकी है। इसमें क्षेत्रवासियों की मांगों पर सहमति भी बन चुकी है लेकिन जांच रिपोर्ट पूरी न होने के कारण उनके बीच समझौता नहीं हो पाया है। ऐसे में समझौता होने के बाद ही सड़क बहाली और परियोजना रिस्टोर का कार्य शुरू हो पाएगा। प्रशासन और प्रभावित इस जांच रिपोर्ट के इंतजार में हैं। अब क्षेत्र के लोग जांच कमेटी पर भी सवाल उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

पंचायत की ओर से जांच कमेटी को सड़क बंद होने से हुए नुकसान का आकलन भेज दिया गया है। सड़क बंद होने से कई व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान बागवानों को हुआ है।
विज्ञापन

-टेक सिंह ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत रैला
पंचायत की ओर से रिपोर्ट भेजे जाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से स्थानीय होम स्टे संचालकों, रिहायशी मकानों और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर आनाकानी की जा रही है। ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाबे राम, प्रधान ग्राम पंचायत रैला-2
जांच कमेटी की रिपोर्ट अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। रिपोर्ट में स्टेज-3 के प्रभारी की ओर से हस्ताक्षर अभी तक नहीं हुए हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। जांच में शामिल सभी सदस्यों की रिपोर्ट आने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी।
-पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed