फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   In 10 years, Banjar forest department removed 558 illegal encroachments

Kullu News: 10 सालों में वन विभाग बंजार ने हटाए 558 अवैध कब्जे

Wed, 30 Jul 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Jul 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
In 10 years, Banjar forest department removed 558 illegal encroachments
कुल्लू। वन विभाग बंजार ने अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई करते हुए दस सालों में 558 अवैध कब्जे हटाए। विभाग ने वर्ष 2015 से लेकर अब तक 558 अवैध कब्जे को हटाकर 202 हेक्टेयर भूमि को खाली किया। क्षेत्र में लोगों ने वन भूमि पर कब्जा कर कहीं खोखे तो कहीं पेड़ लगा रखे थे। विभाग ने उपरोक्त मामलों में कार्रवाई करते हुए अपनी भूमि खाली करवाई। विभाग के अनुसार कोर्ट में सैकड़ों मामले विचाराधीन हैं जिनका जैसे-जैसे फैसला होता जाता है, वैसे-वैसे विभाग अवैध कब्जाधारियों के कब्जे में भूमि को खाली करवाता है। इसी कड़ी में बीते दस सालों में विभाग ने कार्रवाई करते हुए 558 लोगों के कब्जे से वन भूमि को खाली करवाया है। वन मंडल बंजार के तहत अब तक विभाग के पास 1,323 मामले अवैध कब्जे के सामने आए हैं।
विज्ञापन

--765 को अभी राहत
वन मंडल बंजार के अधीन आते 765 मामले ऐसे हैं जो प्रदेश हाईकोर्ट के तहत हटाए जाने थे और इसमें 352 हेक्टेयर भूमि पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। इन मामलों में प्रदेश हाई कोर्ट ने हटाने के निर्देश दिए थे। इन कब्जों में अधिकतर भूमि में सेब और अन्य फलदार बगीचे लगाए गए हैं। इन अवैध कब्जों को फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली है।
विज्ञापन


बीते दस सालों में वन मंडल के अधीन आने वाले क्षेत्र में 558 अवैध कब्जों को हटाया गया है। इसके अलावा अभी 765 मामले और हैं जिन्हें आने वाले समय में हटाए जाने की योजना थी। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इस पर रोक लगी है। कोर्ट के आदेशानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार, वन मंडलाधिकारी, बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed