फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway restored for small vehicles after 16 days after removing snow from Jalori Pass

Kullu News: जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाकर 16 दिन के बाद छोटे वाहनों के लिए हाईवे बहाल

Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Highway restored for small vehicles after 16 days after removing snow from Jalori Pass
एनएच ने 16 दिन बाद छोट वाहनों के लिए बहाल किया गया हाईवे-305
कुल्लू। जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाकर वीरवार को हाईवे-305 को 16 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। दर्रा में करीब 120 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। एनएच अथॉरिटी ने खनाग और घियागी से करीब 15 किलोमीटर के दायरे से बर्फ हटाकर बाह्य सराज की 69 पंचायतों की जनता को राहत दी है।
विज्ञापन

इस दौरान एनएच अथाॅरिटी को 60 से 120 सेंटीमीटर तक बर्फ हटाने में खूब पसीना बहाना पड़ा। कड़ाके की ठंड में एनएचएआई ने माइनस तापमान में बर्फ को हटाने का काम किया है। जलोड़ी दर्रा के बहाल होने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बाह्य सराज की 69 पंचायतों के साथ रामपुर, किन्नौर, स्पीति, कुमारसैन और करसोग क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक बाह्य सराज के लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू आने के लिए शिमला, करसोग या फिर छतरी एवं गाड़ागुशैणी होकर आना-जाना पड़ रहा था। इन 16 दिनों में जलोड़ी दर्रा से करीब 1,200 लोग पैदल आरपार हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पांच से 15 किमी तक बर्फ में पैदल सफर करना पड़ा है। जगदीश ठाकुर, हीरा लाल, मान सिंह, गीता नंद तथा लाल सिंह ने कहा कि जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाला हाईवे-305 बाह्य सराज की 69 पंचायतों की जनता की लाइफलाइन है। कहा कि औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 के बंद होने से बाह्य सराज के लोगों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने हाईवे खुलने पर खुशी जताई है।


घियागी से लेकर खनाग तक करीब 15 किमी से बर्फ को हटाकर हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। सोझा की तरफ बड़ानाला के आसपास फिसलन का खतरा रहता है। ऐसे में चालक सावधानी से वाहन चलाएं।
-केएल सुमन, अधिशासी अभियंता, एनएच-305
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed