फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Heliport to be built in Lahaul, formalities should be completed: Mansi

लाहौल में बनेगा हेलीपोर्ट, पूरी की जाएं औपचारिकताएं : मानसी

Mon, 09 Sep 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Heliport to be built in Lahaul, formalities should be completed: Mansi
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में प्रदेश सरकार हेलीपोर्ट बनाने जा रही है। प्रस्तावित हेलीपोर्ट के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए। यह बात सोमवार को केलांग में पर्यटन निदेशक मानसी सहाय ठाकुर ने बैठक में कही। कहा कि स्तींगरी हेलीपैड में मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर पर्यटकों के आवागमन के लिए हवाई सेवा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

हेलीपोर्ट के निर्माण से जिलावासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर आवागमन, पर्यटन व्यवसाय और शीतकालीन एवं साहसिक खेलों से संबंधित जुड़ी तमाम गतिविधियों को बल मिलेगा। कहा कि तांदी-संगम घाट पर कार्य आरंभ करवाने के लिए पर्यटन एवं वन विभाग विशेष प्राथमिकता रखें। जिले में कार्यरत श्रमिकों एवं कामगार मजदूरों के कल्याण के लिए कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष विभाग की ओर से प्राचीन चिकित्सा पद्धति एवं ट्रांस हिमालय की प्राकृतिक औषधियां के माध्यम से पर्यटकों को स्वास्थ्य लाभ के लिए वेलनेस पर्यटन की कार्य योजना भी तैयार की गई। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पर्यटन क्षेत्र की मजबूती के लिए 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। बैठक में एसडीएम लाहौल रजनीश शर्मा, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, श्रम अधिकारी कुल्लू ललित कुमार ठाकुर, जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू मनोरमा देवी, वन मंडल अधिकारी अनिकेत वानवे और तहसीलदार लाहौल रमेश सिंह राणा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed