फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The deities returned to the temple after the divine dance and Nati.

Kullu News: देवनृत्य और नाटी के बाद देवालय लौटे देवता

Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The deities returned to the temple after the divine dance and Nati.
कुल्लू। देव खुडीजल के लिए समर्पित 11 दिवसीय देहुरी मेले का समापन हो गया है। अधिष्ठाता देवता खुडीजल, देवता ठैंशरी और देवता खोड़ू देवालय लौट गए हैं। इस दौरान हजारों लोगों ने देवताओं के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

31 अगस्त से शुरू हुए देवता मेले में पलेच, देव नृत्य और पारंपरिक नाटी आकर्षण का केंद्र रही। समापन अवसर पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार मुख्यातिथि मौजूद रहे। देव परंपरा और लोक संस्कृति के प्रतीक मेले में रघुपुर घाटी की करशैईगाड़, लगौटी, टकरासी और फनौटी पंचायतों के साथ सीमांत मंडी जिले के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सदियों से मनाए जाने वाले मेले में मंडी जिले के छतरी क्षेत्र के देवता ठैंशरी ने भी भाग लिया। इस दौरान अपने दुखों और समस्या को लेकर शिमला और मंडी जिले के लोग देवता खुडीजल के दरबार पहुंचे। देव खुडीजल के कारदार शेर सिंह और शिवराज शर्मा ने कहा कि पांच सितंबर को मेले का समापन हुआ। देवनृत्य के साथ देवता खुडीजल के निशान के साथ कारकूनों ने नाटी डालकर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर कुल्लू जिले के भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर, आनी मंडल के महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, करशैईगाड़ पंचायत के उपप्रधान परस राम चौहान और फनौटी पंचायत के उपप्रधान धर्म सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
नहीं आए देव झाकणू नाग और टकरासी नाग
खुडीजल के देहुरी मेले में निरमंड क्षेत्र के धारा सरगा के देवता झाकणू नाग और टकरासी नाग नहीं आ सके। दोनों देवताओं का दौरा अचानक रद्द होने से लोगों में मायूसी देखने को मिली। पहली बार झाकणू नाग के आने से कुल्लू और मंडी के लोगों मेंं उत्साह का माहौल था।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed