फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Health and eyesight of 300 patients were checked

Kullu News: 300 मरीजों का स्वास्थ्य और आंखों की रोशनी जांची

Sun, 24 Aug 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 24 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Health and eyesight of 300 patients were checked
कुल्लू के आखाड़ा बाजार में गुरूद्वार में मेडिकल जांच ​​शिविर में पहुंचे लोग।-संस्था
कुल्लू। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आखाड़ा बाजार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में रघुनाथ अस्पताल, रोटरी आई अस्पताल और कार सेवा दल संस्था ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

दोनों अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकाें ने 300 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य और आंखों की रोशनी की जांच की।
रघुनाथ अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सहाय, स्त्री रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. ललिता बंसल, शल्य चिकित्सक डॉ. नासिर अली ने मरीजों का उपचार किया। रोटरी आई अस्पताल से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रो. सुखदेव ने नेत्र रोगों से संबंधित मरीजों का उपचार किया। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। उधर, कार सेवा संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि समाज की सेवा के उद्देश्य से इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed