{"_id":"66fbf7afa6609d975c063c7e","slug":"gypsy-car-collision-in-jarad-seven-injured-kullu-news-c-89-1-klu1001-132091-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जरड़ में जिप्सी-कार में टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जरड़ में जिप्सी-कार में टक्कर, सात घायल
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर के जरड़ में फोरलेन सड़क पर जिप्सी और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सन्नी कुमार (25), निवासी गांव एवं डाकघर चंदौरा, तहसील एवं थाना प्रखंड, रहुई जिला नालंदा, बिहार ने कहा कि वह अपने दोस्त डाॅ. आश्चर्य पाल, पवन, मोहित और सूर्यांश के साथ घूमने कुल्लू-मनाली आए थे। सोमवार को वे मणिकर्ण से घर जा रहे थे। जब वे अपनी गाड़ी से फोरलेन में जरड़ हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो एक जिप्सी कार से आकर टकरा गई।
टक्कर के बाद कार में सवार चार और जिप्सी में सवार तीन को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा सकेगी। संवाद