{"_id":"69725f22f6e3906876022462","slug":"guests-came-to-manus-city-but-snow-did-not-come-kullu-news-c-89-1-ssml1012-167187-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनु की नगरी में मेहमान तो आए बर्फ नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनु की नगरी में मेहमान तो आए बर्फ नहीं आई
Thu, 22 Jan 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
मनाली की मनु रंगशाला में कार्यक्रम देखने उमडी भीड़. संवाद
विंटर कार्निवल में जुटी पर्यटकों की भीड़, बर्फबारी न होने से मायूस हो रहे सैलानी
सुबह लाहौल की वादियां, शाम को मनाली का मालरोड हो रहा पर्यटकों से गुलजार
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। विंटर कार्निवल मनाली में करीब पांच साल बाद पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मनाली के होटलों में 40 से 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही लेकिन जनवरी का आधा महीना बीतने के बाद भी सैलानियों को बर्फ का दीदार न होने से मायूसी है।
कार्निवल के दौरान पर्यटन कारोबारी और सैलानियों को ताजा बर्फबारी की उम्मीद थी लेकिन बादल बिन बरसे ही छंट गए। ऐसे में न केवल कारोबारी में निराशा हैं, बल्कि पर्यटकों को बर्फ भी देखने को नहीं मिल रही है। मनाली घूमने आ रहे सैलानी बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए पर्यटन नगरी से करीब 120 किलोमीटर दूर दारचा के समदो में बर्फ देखने जा रहे हैं। सुबह के समय ही पर्यटक मनाली से अटल टनल रोहतांग, दारचा और समदो का रुक कर रहे हैं जबकि शाम के वक्त मनाली का मालरोड सैलानियों से गुलजार हो रहा है। कार्निवल की शाम के दौरान माल रोड में भीड़ इतनी जुट रही है कि लोगों को आगे बढ़ने में भी परेशानी हो रही है। मनाली घूमने पहुंचे पंजाब के प्रत्येक गुरमीत सिंह, हरनाम सिंह, बंगाल से आए राजू मंडल, प्रीति और दिल्ली से आए कमल और श्वेता सिंह ने कहा कि वे विंटर कार्निवल मनाली का पूरा आनंद ले रहे हैं। बर्फबारी न होने से मायूस हैं। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवल के साथ बर्फ का दीदार करना चाहते थे मगर मनाली के स्नो पॉइंट्स पर बर्फ नहीं है। पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, गौतम ठाकुर और मोहन लाल ने कहा कि इस बार विंटर कार्निवल में पर्यटकों की पिछले कई सालों के बाद अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। बर्फबारी होती तो पर्यटन कारोबार को और पंख लगने थे।
--
मनाली में दिन दिनों रोजाना 900 पर्यटक वाहन आ रहे हैं। वीकेंड पर यह संख्या 1,100 से 1,200 तक पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि कार्निवल के दौरान करीब 200 पर्यटक वाहनों में वृद्धि हुई है। लगभग 100 वॉल्वो बसें भी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
....