फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should announce DA and arrears on August 15: Lalchand

सरकार 15 अगस्त को डीए और एरियर की घोषणा करे : लालचंद

Wed, 07 Aug 2024 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Government should announce DA and arrears on August 15: Lalchand
हिमाचल पेंशनर फेडरेशन नग्गर खंड की बैठक में उपस्थित पेंशनर। -संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। पेंशनरों के एरियर, डीए, कैश इन लीवमेंट और चिकित्सा भत्ता जैसे लंबित वित्तीय लाभ लंबे समय से जारी नहीं हो पाए हैं। इस मुद्दे को लेकर पेंशनर लगातार प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से मांग उठा रहे हैं कि जल्द से जल्द इन लंबित लाभों को जारी करें।
विज्ञापन

हिमाचल पेंशनर फेडरेशन नग्गर खंड के अध्यक्ष लालचंद ठाकुर ने कहा कि पेंशनर चाहते हैं कि मुख्यमंत्री आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राहत प्रदान करते हुए इन लंबित मांगों को पूरा करने की घोषणा करें। नग्गर खंड की मासिक बैठक कटराईं में हुई।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की मुख्य मांगों के अलावा क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पेंशनरों ने प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि वे इस घड़ी में सरकार व प्रशासन के साथ खड़े हैं। लालचंद ठाकुर ने कहा कि पेंशनर डीए, एरियर, चिकित्सा भत्ता और पेंशनर एरियर की जायज मांग कर रहे हैं और सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानू प्रकाश, जिला वित्त सचिव रूपचंद ठाकुर, खंड महासचिव अजीत, वित्त सचिव निर्मल बौध, और संगठन मंत्री मनोहर लाल ठाकुर समेत कई अन्य पेंशनर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed