फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   God Khudijal reached Marakad village of Gohar

Kullu News: गोहर के मराकड़ गांव पहुंचे देवता खुडीजल

Mon, 18 Mar 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
God Khudijal reached Marakad village of Gohar
मंडी जिला के मराकड़ गांव में स्थानीय देवता के साथ खुडीजल।
कुल्लू। सौ साल बाद मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेने गए देवता खुडीजल अपने देवालय के लिए लौट रहे हैं। देवता का जगह-जगह भक्तों की ओर से भव्य स्वागत किया जा रहा है। साथ ही देवता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। सोमवार शाम को देवता का रथ मंडी जिले के गोहर स्थित मराकड़ गांव पहुंचा। यहां पर देवता का ग्रामीणों ने धूप जलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

देवता ने गांव पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य किया और देवता के साथ ग्रामीण और देवलू भी झूम उठे। देवता को मंडी दौरे पर निकले हुए 16 दिन का समय हो गया है। अभी करीब दो सप्ताह तक दौरे पर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

देवता के कारदार शेर सिंह ठाकुर और पुजारी रूप लाल शर्मा ने कहा कि देवता का लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं और मन्नत के रूप में देवता को धाम का आयोजन कर रहे हैं। उधर, मंडी से देवालय वापसी आ रहे देवता खुडीजल के रामपुर फाग में शामिल होने पर भी संशय बना है। कारदार का कहना है कि रामपुर फाग से निमंत्रण मिला है। देवता को फाग मेले में ले जाना है या नहीं, इसका फैसला भी दो तीन दिन में लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed