फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners have suffered a loss of 27 crores so far in kullu district

Kullu News: बागवानों को अब तक हुआ 27 करोड़ का नुकसान

Fri, 21 Jul 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 21 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gardeners have suffered a loss of 27 crores so far in kullu district
कुल्लू के लगघाटी के खढ़ारोपा में बरसात में भुस्स्खलन के चलते बंद पड़ी सड़क पर पहाड़ी से होकर अप
कुल्लू। जिले में हुए नुकसान का बागवानी विभाग भी आकलन कर रहा है। इसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

टीम संबंधित ब्लॉक में जाकर बागवानों को हुए नुकसान का जायजा लेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी। जिले में विभाग की प्रारंभिक आकलन की तैयार रिपोर्ट के अनुसार 9 से 20 जुलाई तक करीब 27 करोड़ की फसलें तबाह हुई हैं।
विज्ञापन

हर टीम में एक बागवानी विकास अधिकारी (एचडीओ), एक बागवानी विस्तार अधिकारी (एचईओ) तथा एक विभागीय सुविधा प्रदाता को शामिल किया गया है। ये विभागीय अधिकारी हर क्षेत्र में जाकर बागवानों से मिलेंगे और उनकी फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर बागवानी विभाग के उपनिदेशक को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक बीएम चौहान ने कहा कि कुल्लू के पांचों खंडों कुल्लू, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में बरसात के कारण बागवानों को नुकसान हुआ है। नुकसान के आकलन के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। अब तक 27 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है। नुकसान अभी और बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed