फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Galvahdhar route bus returning from Palach

Kullu News: पलाहच से लौट रही गलवाहधार रूट की बस

Mon, 19 Feb 2024 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Galvahdhar route bus returning from Palach
जमद और कलवारी पंचायत के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सरकार, निगम से उठाई मांग, गलवाहधार तक चलाई जाए बससंवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के बंजार-गलवाहधार रूट पर चलने वाली बस गंतव्य तक नहीं पहुंच रही है। सुबह की बस के पलाहच तक ही आने से जमद और कलवारी पंंचायत के लोगों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। बंजार-गलवाहधार रूट की बस में पलाहच के साथ जमद और ग्राम पंचायत कलवारी के रंबी एवं फरगाेट गांव के लोग भी सफर करते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार शाम को चलने वाली बस गलवाहधार तक जाती है तो इसकी लोगों को सुविधा मिल रही है मगर सुबह के समय बस पलाहच से ही बंजार लौट जाती है। ग्राम पंचायत जमद के प्रधान मनीष ठाकुर, उपप्रधान मेहर चंद, प्रेम ठाकुर, छापे राम, संजय कुमार और चुनी लाल का कहना है कि बस गलवाहधार तक न पहुंचने से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। जरूरी कामकाज काे लेकर लोगों को बंजार या दूसरी जगह जाना हो तो मजबूरन टैक्सी करनी पड़ती है और टैक्सी चालक भी मजबूरी का फायदा लेकर मनमाना किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन

एसएमसी प्रधान प्रेम ठाकुर ने सरकार और परिवहन निगम से मांग की है कि सुबह के वक्त बस को पलाहच के बजाय गलवाहधार तक चलाया जाए। बंजार बस अड्डा प्रभारी जगदेव ने कहा कि जमद के पास आपदा के समय एक डंगा गिरा है। इसका काम चला है और कुछ दिन में यह तैयार होगा। इसके बाद बस को गलवाहधर तक ही चलाया जाएगा। कहा कि अभी तक बस को जमद तक भेजा जा रहा है। यहां पर चालक-परिचालक को खाने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बस को पलाहच तक चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed