फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flowering: Stone fruit plants reach the green tip stage

फ्लावरिंग: ग्रीन टिप अवस्था में पहुंचे गुठलीदार फलों के पौधे

Wed, 11 Feb 2026 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Feb 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Flowering: Stone fruit plants reach the green tip stage
कुल्लू। फरवरी महीने का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। जनवरी में हुई बर्फबारी व बारिश के बाद बगीचाें में पर्याप्त नमी है। सेब के पौधों में जहां बागवानों ने काट-छांट का कार्य पूरा करने के बाद नए पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर गुठलीदार आडू, प्लम, खुमानी और बादाम के पौधों में फ्लावरिंग की तैयारी है। निचले क्षेत्रों में पौधे ग्रीन टिप स्टेज में पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ेगा, गुठलीदार फलों में फूल खिलना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि मौसम का गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग पर असर पड़ेगा। अगर घाटी में एक बार फिर बर्फबारी व बारिश शुरू होती है तो तापमान एक बार फिर लुढ़क जाएगा। इससे गुठलीदार फलों में फूल आने की प्रक्रिया भी धीमी आएगी। हालांकि पर्याप्त नमी के चलते पौधों में फ्लावरिंग की प्रक्रिया धीमी रहने की उम्मीद है। इससे पहले चार महीनों पर जिले में सूखे जैसे हालात रहे थे। ऐसे में बागवानों को आगामी फसल के लिए चिंता सताने लगी थी। बारिश व बर्फबारी के बाद कुल्लू के बागवानों को इस बार बेहतर फसल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में करीब 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लम की पैदावार हो रही है। प्लम में सेंटारोजा, मेरीपोजा, फ्रंटियर आदि की मार्केट में खूब डिमांड रहती है। इसके साथ ही जिले में खुमानी, आडू की भी पैदावार होती है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजकुमार का कहना है कि मौसम बागवानी के लिए अनुकूल बना हुआ है। इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed