फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   First B.Sc Nursing Institute to open in Kullu

Kullu News: कुल्लू में खुलेगा पहला बीएससी नर्सिंग संस्थान

Thu, 16 Oct 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 16 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
First B.Sc Nursing Institute to open in Kullu
प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी, गांधीनगर में 30 सीटों का पहला बैच जल्द होगा शुरू
विज्ञापन

कम खर्च पर घर के पास ही बीएससी नर्सिंग कर सकेंगी जिले की युवतियां

गौरीशंकर
कुल्लू। स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम रखते हुए सरकार ने कुल्लू में पहला सरकारी बीएससी नर्सिंग संस्थान खोलने को मंजूरी दे दी है। अब जिले की छात्राओं को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा घर के पास ही मिल सकेगी।
गांधीनगर स्थित परिसर में 30 सीटों के साथ पहला बैच जल्द शुरू होगा।स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर एक प्रारूप भेजा था। इसके चलते सरकार ने संस्थान को मंजूरी देते हुए 30 सीटें मंजूर की हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक निजी क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने की सुविधा थी लेकिन अब सरकारी क्षेत्र में कम खर्च कर यह पढ़ाई हो सकेगी। यह संस्थान गांधीनगर में विभाग के उस परिसर में चलेगा जिसमें एएनएम यानी सहायक नर्स मिडवाइफ का कोर्स हुआ करता था। इसे हालांकि पिछले वर्ष ही बंद करने के आदेश दिए हैं। यहां भवन परिसर और हॉस्टल आदि की व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है बीएससी नर्सिंग
नर्सिंग में विज्ञान स्नातक या बीएससी नर्सिंग भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से पेश किया जाने वाला चार साल का स्नातक कार्यक्रम है। जिन छात्रों ने जीव विज्ञान के साथ 12 वीं कक्षा पास की है या नर्सिंग में डिप्लोमा किया है, वे बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होते हैं। यह कोर्स नर्सिंग क्षेत्र में बेहतर करियर का मौका देता है। ऐसे में जिले में भी सरकारी क्षेत्र से यह कार्यक्रम पूरा कर कॅरिअर को बेहतर बना सकते हैं।

--
विभाग ने सरकार को प्रारूप भेजा था। इसके चलते सरकार ने जिले में 30 सीटों के साथ बीएससी नर्सिंग संस्थान खोलने की अनुमति दे दी है। आने वाले सत्र में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। संस्थान खुलने से कम पैसे खर्च कर सरकारी क्षेत्र में युवतियों को बीएससी नर्सिंग करने का मौका मिलेगा। - नागराज पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed