फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fare list will be pasted on all auto stands in Kullu city

Kullu News: कुल्लू शहर के सभी ऑटो स्टैंड पर चस्पां होगी किराया सूची

Wed, 30 Jul 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Jul 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Fare list will be pasted on all auto stands in Kullu city
कुल्लू। शहर में सभी ऑटो स्टैंड पर किराया सूची चस्पां की जाएगी। इसके लिए ऑटो यूनियन ने पहल शुरू कर दी है। किराया सूची देखकर यात्री ऑटो में सफर कर सकेंगे। इससे लोगों को किराये को लेकर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अक्सर ऑटो चालक स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों से दोगुना किराया मांगते हैं। अधिक किराया वसूलने वाले चालकों के खिलाफ अब कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कई बार ऑटो में बैठने के बाद स्टेशन पर ऑटो चालकों की ओर से अधिक किराया मांगने की शिकायतें मिल चुकी हैं। इस तरह की समस्या न आए, इसके लिए ऑटो स्टैंड पर किराया सूची लगाई जाएगी। कुल्लू शहर में ढालपुर चौक के पास, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के गेट के पास, सरवरी में आईएसबीटी बस स्टैंड के पास, गांधीनगर, शीतला माता मंदिर, एचआरटीसी केलांग डिपो कार्यालय के बाहर अखाड़ा बाजार में और नेशनल हाईवे तीन में शांगरीबाग में ऑटो खड़े रहते हैं। इन्हीं जगह से यात्री ऑटो में बैठते हैं।
विज्ञापन

ऑटो यूनियन के पास हैं 1000 से अधिक ऑटो
ऑटो यूनियन कुल्लू के पास करीब 1,000 से अधिक ऑटो हैं। ऑटो से सैकड़ों युवा अपना स्वरोजगार कमा रहे हैं। रामशिला वार्ड नंबर एक से लेकर गांधीनगर, बदाह तक जाने के लिए शहर में लोग ऑटो का सहारा लेते हैं। ऑटो में किराया अधिक वसूलने से कई बार यात्रियों को नाराजगी भी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑटो यूनियन की ओर से किराया नहीं बढ़ाया है। किराया बढ़ाने का प्रस्ताव आरटीओ को भेजा गया है। ऑटो यूनियन की ओर से ऑटो स्टैंड पर किराया सूची चस्पां की जाएगी। अधिक किराया वसूल करने वालों की शिकायत करें, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
भूषण ठाकुर, अध्यक्ष, ऑटो यूनियन कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed