फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Explosion in pillar near food court, people scared

Kullu News: फूड कोर्ट के पास खंभे में धमाका, सहमे लोग

Tue, 30 Apr 2024 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Explosion in pillar near food court, people scared
ट्रांसफार्मर के साथ लगे तार में भड़की आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में स्थित फूड कोर्ट के पास बिजली के खंभे में अचानक धमाका हुआ। इससे फूड कोर्ट और सर्कुलर मार्ग पर आवाजाही कर रहे लोग सहम उठे। मंगलवार दोपहर करीब 02:00 बजे फूड कोर्ट के समीप बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ लगी तार धू-धू कर जली। तार में आग लगते ही जोर का धमाका हुआ, जिसके कारण फूड कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई।

शहरवासी रमेश, अशोक, मोहित और अशोक ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास बार-बार बिजली के तार जल रहे हैं। इस कारण बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। मंगलवार को धमाका होने से भगदड़ मची और कुछ राहगीरों को हल्की चोटें भी आई हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड से ट्रांसफार्मर के साथ लगे बिजली के तारों का रखरखाव करने की मांग की है। बिजली बोर्ड के एसडीओ अक्षय सूद ने कहा कि फूड कोर्ट के पास बिजली के तार जले हैं। इसके स्थान पर नई तार लगा दी है। साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed