फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Executive committee to be announced soon: Ses Ram

कार्यकारिणी की घोषणा जल्द : सेस राम

Sat, 18 Apr 2026 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Executive committee to be announced soon: Ses Ram
कांग्रेस को बताया महिला हितैषी, भाजपा लेती है सिर्फ श्रेय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द की जाएगी। पार्टी हाईकमान को कार्यकारिणी के नाम भेजे जा चुके हैं और अब इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। यह जानकारी शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश के 71 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसमें कुल्लू के चार ब्लॉकों में युवा अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले से प्रत्येक पद के लिए तीन-तीन नाम भेजे गए थे, जिनमें से अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। शेष नामों को जिला और प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की आलोचना की। कहा कि भाजपा के कई नेता महिला उत्पीड़न के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं, बावजूद इसके पार्टी स्वयं को महिला हितैषी बताती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वास्तव में महिला हितैषी पार्टी है। संगठन में ब्लॉक व जिला स्तर पर 33 प्रतिशत पद महिलाओं को दिए जाएंगे। आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इसे गलत तरीके से पारित कर श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed