फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   E-bus chargers installed at ISBT Sarvari.

Kullu News: आईएसबीटी सरवरी में ई-बस चार्जर स्थापित

Tue, 25 Aug 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
E-bus chargers installed at ISBT Sarvari.
कुल्लू। प्रदेश समेत जिले में इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है। अब इन बसों के लिए चार्जिंग ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) सरवरी मेें मंगलवार को ई-बस चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया है। इसके लिए बाकायदा हैदराबाद से तकनीकी टीम कुल्लू आई है। टीम ने स्टेशन स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन

ई-बस चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने के बाद अब जल्द इसकी टेस्टिंग की जाएगी। टेस्टिंग सफल रहने के बाद बसों की चार्जिंग शुरू कर दी जाएगी। इस ई-बस चार्जिंग स्टेशन के लिए एचआरटीसी ने विद्युत बोर्ड की मदद से पहले ट्रांसफार्मर स्थापित किया है और अब चार्जर स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए ई-बस चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। कुल्लू के आईएसबीटी सरवरी में भी मंगलवार को 20 लाख रुपये की लागत से चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस सामान्य परिस्थितियों में एक बार चार्ज करने के बाद करीब 180 किलोमीटर तक चल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed