फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Department on alert for swine flu prevention and control.

Kullu News: स्वाइन फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए विभाग अलर्ट

Thu, 27 Aug 2026 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Department on alert for swine flu prevention and control.
कुल्लू। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कुल्लू में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से 25 अगस्त को जारी पत्र के बाद स्वाइन फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। इंफ्लुएंजा ए, एच1एन1, एच3एन2 और इंफ्लुएंजा बी समेत विभिन्न वायरस से यह संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद विभाग ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी कर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, छींक आना, गले में दर्द, नाक बहना, दस्त और शरीर में दर्द शामिल हैं।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं, छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, दमा और मधुमेह के मरीजों तथा कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने लोगों से चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है और सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed